Ads (600)

संभल- दंबग बदमाश ने अपने दोस्त की पत्नि के साथ बना रखे थे अवैध सम्बंध। मृतक हिस्ट्रीशीटर बदमाश पर हत्या, लूट, डकैती, आदि के अलावा बीस से अधिक है मुकदमें दर्ज।

अवैध संबन्ध के चलते दबंग हिस्ट्रीशीटर बदमाश के दोस्तों ने ही बदमाश की हत्या कर दी। और शव को आनन फानन में नाले में फेंक दिया। जिसमें पुलिस कप्तान ने हत्या का खुलासा करने के लिए एक टीम गठित की। जिसमें खुलासें में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर व उनके कब्जें से फड़सा बरामद कर जेल भेज दिया।

आरोपी सोमवीर ने अपना जुर्म इकबाल करते हुए बताया कि मृतक दंबग हिस्ट्रीशीटर बदमाश जयसिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम दौलतपुर थाना गुन्नौर का प्रेम संबन्ध मेरी पत्नी से चल रहा था। जिसमें मुझे पूरी कहानी पता चल गई और मैने हत्या की योजना बना डाली। जिसमें सोमवीर ने अपने साथी वीरेश पुत्र रामभरोंसे व बंटी पुत्र श्योराज निवासी मोहम्मदपुर  थाना जरीफनगर के साथ मिलकर अपने दोस्त दबंग हिस्ट्रीशीटर बदमाश जयसिंह की फड़सा से दर्दनाक हत्या कर दी। और शव को किसी जंगल के नाले में फैंककर चले गए। तभी सुबह होने पर गांव वालो ने देखा तो शव को नाले से बाहर निकाला। और पुलिस को सूचित किया। जिसमें पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। और मृतक के चचेरे भाई मुकेश पुत्र कुवंरपाल ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज थाना गुन्नौर में दर्ज कराई। जिसमें पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जिसमें हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा एक टीम गठित की गई।

टीम में रवीन्द्र प्रताप सिंह प्र0नि0 गुन्नौर व सत्यवीर सिंह निरीक्षक व उ0नि0 जगत सिंह तोमर मय हमराह के साथ हत्या की विवचेना में लगे हुए थे तभी मुखविर की सूचना मिली कि नदीम होटल कस्वा गुन्नौर में बदमाश की हत्या करने वाले आरोपी ठहरे हुए है। जिसमें पुलिस ने आनन फानन में पहुंचकर उक्त चार आरोपियों को धर दबोच लिया। और उनके कब्जें से फड़सा बरामद किया। जिसमें उक्त चारो आरोपियो ंसे पूछताछ की गई तो आरोपियो ने बताया कि दबंग हिस्ट्रीशीटर बदमाश की हत्या हमने की थी। पश्चात पुंलिस अधीक्षक आरएम भारद्वाज ने हत्या की जांच खुलासा किया। और खुलासा करने वाली टीम की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। और पुलिस कप्तान ने बताया कि मृतक हिस्टीशीटर बदमाश जयसिंह पर हत्या, लूट, डकैती, चोरी, बलात्कार, गुंडाएक्ट के अलावा बीस से अधिक मुकदमे दर्ज है।

रिपोर्ट- शतीश सिंह,

Post a Comment