जनपद बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग अन्तर्गत निशानगाड़ा रेंज के बदलुपुरवा कारीकोट निवासी फुलकेशरी पत्नी बिद्याराम उम्र लगभग 55 वर्ष प्रातः लगभग 4 बजे शौच के लिये जा रही थी की घर से 100 मी. की दुरी पर घात लगाये तेदुये ने हमला कर दबोच लिया ओर खिच कर पास के गन्ने मे ले जाने लगा।आस पास के लोगो ने देखा तो बचाने के लिये दौड़े पड़े तथा शोर मचाकर महिला को तेदुये से छुड़ाया लेकिन उसके पहले महिला की जान जा चुकी थी।
आपको बता दें कि ये तेदुआ लागातार कई दिनो से गाव के आस-पास मडरा रहा था इसके पहले तीन मवेशी को निवाला बना चुका है।जिसकी जानकारी वन विभाग को कई बार दी गयी थी लेकिन बन विभाग के द्वारा सुरक्षा का कोई इन्तजाम नही किया गया जिसका खामियाजा ये हुआ की आज महिला की हमले मे जान चली गयी। सूचना पाकर दल बल के साथ पहुचे थाना सुजौली प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने ग्रामीण व परिजनो को शान्त कराया लेकिन आक्रोशित ग्रामीणो ने शव को पोस्टमार्टम के लिये देने से इन्कार कर रहे थे।
डब्लू डब्लू एफ के परियोजना अधिकारी दवीर हसन ने बताया की पीड़ित को तात्कालिक दस हजार सहायता दी जा रही है।
रिपोर्ट- राजकुमार श्रीवास्तव,
Post a Comment