श्रावस्ती- इनदिनों स्कूलो को भगवा रंग में रंगा जा रहा है वहीं इसपर राजनीती भी शुरु हो गई जहां सपा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा र्सिफ रंगो की राजनीती करती है और इसका परिणाम जनता 2019 के चुनाव में भाजपा को दिखा देगी साथ ही जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर यह भी आरोप लगाया था कि भाजपा का कोई भी विकास श्रावस्ती में नही दिखाई दे रहा। भजपा का कोई भी विकास डेढ सालो में श्रावाती में नही दिख दिया। भाजपा सरकारी संपति का भगवाकरण कर रही है लेकिन जनता इनके कामो से संतुष्ट नहीं हो रही है।
जिसपर भाजपा ने पलटवार किया है भाजपा के कद्दावर नेता और प्रदेश मुख्यसचेतक अछैबरलाल गौड. ने विपच्क्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि बसपा का जब शासनकाल आता है तो वह नीले रंग मे रंगवा देती है, सपा हरे और लाल रंग मे रंगवाती है, वहीं भगवा रंग में स्कूलो के रंगवाने के मामले पर सफाई देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा भगवाकरण नही सरकारी भवनो का रंग बदलने से भगवा करण थोडी हो गया भगवा रंग को प्रदेश उपाध्यक्ष ने आत्मसुद्धी का परिचायक बता दिया।
वहीं प्रदेश मुख्यसचेतक अछैबरलाल गौड ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा अखिलेश यादव ने तो रोडवेज की बसो तक को नहीं छोडा सपा ने समाजवादी रथ बना दिया एंबूलेंश का नाम समाजवादी रख दिया।
अगर देखा जाए तो 2019 का चुनाव नजदीक है और योगी अदित्यनाथ को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ अगर गौर किया जाए तो यूपी का कमान योगी आदित्यनाथ के संभालते ही प्रदेश मे कुछ सरकारी कार्यालयों और आफिसों के रंग भगवा हो गए वहीं 2019 के चुनाव की जिम्मेदारी योगी को मिलते ही चुनाव बूथ/सरकारी सकूलों को भगवा रंग में रंगा जा रहा है क्योंकि उनका चुनाव प्रचार भी होगा और वोट बैंक की राजनीती भी होगी।
रिपोर्ट- अतुल पाण्डेय,
Post a Comment