Ads (600)

बहराइच- जनपद बहराइच थाना खैरीघाट क्षेत्र के ग्राम पंचायत लौकिहा का मजरा मर्दनसिंह पुरवा निवासी ग्राम राजेश कुमार अपनी मकान के छत पर सोया हुआ था। उसकी भाभी सुबह जल्दी उठकर नित्य क्रिया में स्नान करने के बाद पूजा पाठ करने की तैयारी में थी। महिला ने नहाने के बाद गीले कपड़े आंगन मे डालने अरगनी के लिए नंगा तार बांध रखा था। आगन में गीले कपड़े डालने पर अचानक श्याम कलां को करंट लग गया जहां बगल में सो रही भतीजी मंशू भी जगकर मां को लिपट गई। दोनो की चीख पुकार सुन कर मकान के छत पर सोये हुए राजेश कुमार ने छत से छलांग लगाकर भाभी व भतीजी के ऊपर गिर पड़ा। जिससे श्याम कलां व मंशु की जान बच गई। लेकिन राजेश कुमार को करंट लग गया, गांव के आस पास के लोग दौड़ कर बिजली सप्लाई बंद करवाई। तुरंत राजेश कुमार को पीएचसी शिवपुर ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक राजेश का बड़ा भाई गनेश दस वर्ष पहले ही मर चुका था। राजेश के तीन लड़की लक्ष्मी 13 वर्ष , मांसी 8  वर्ष, अंशू 5 वर्ष  दो लड़कों में अनुभव 7 वर्ष व मां की गोद में तीन माह का छोटू है। मृतक राजेश की पत्नी अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। इनके पास तीन एकड़ जमीन है। गांव वालो की सूचना पर सुबह लगभग 6 बजे 100 डायल पुलिस मौके पर पहुँच कर थाना खैरीघाट को घटना की जानकारी दी।

रिपोर्ट- राजकुमार श्रीवास्तव,

Post a Comment