Ads (600)

राजगढ़/मीरजापुर- मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ चौकी क्षेत्र ददरा हिनौता प्राचीन हनुमान मंदिर के पास चुनार से राजगढ़ मार्ग पर अनियंत्रित बोलेरो खाई में जा गिरा। जिसमें सवार 8 लोगों में से 2 की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और 6 युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ चौकी के चुनार राजगढ़ हाईवे पर शुक्रवार की रात्रि में लगभग 2.30 बजे अहरौरा थाना क्षेत्र के पटिहटा गाँव से बारात से वापस लौटते समय बोलेरो अनियन्त्रित होकर सड़क के किनारे खाई में जा गिरी। बोलेरो में सवार राकेश चौरसिया 25 वर्ष पुत्र शिवपूजन व चन्दन चौरसिया 22 वर्ष पुत्र भोला चौरसिया की मौके पर ही मौत हो गई तथा गोविन्द सिंह 45 वर्ष पुत्र ईश्वर सिंह, अनुराग 20 वर्ष पुत्र नतिनन्दन, अमित 22 वर्ष पुत्र नतिनन्दन, प्रविन्द्र 28 वर्ष पुत्र नन्दलाल, सतीश विश्वकर्मा 19 वर्ष पुत्र नन्दलाल, आलोक 28 वर्ष पुत्र नन्दलाल को स्थानीय लोगों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ लाया गया जहाँ गोविन्द को गम्भीर अवस्था मे प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेन्टर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। बोलेरो मे सभी लोग राजपुर,थाना घोरावल जनपद सोनभद्र के निवासी थे! पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बोलेरो चालक मौके पाकर रफू चक्कर हो गया। राजगढ़ पुलिस बोलेरो को कब्जे में लेकर आगे की  कार्यवाही शुरूकर दी  गई ।

रिपोर्ट- सूरज कुमार केशरी,

Post a Comment