चौक थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट पर शुक्रवार को दो अज्ञात बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम प्रभु साहनी है और वो दशाश्वेध थाना क्षेत्र के मुंशी घाट का रहने वाला था। प्रभु साहनी हर शुक्रवार को संकठा मंदिर दर्शन करने जाता था। आज भी संकठा मंदिर से दर्शन करने के बाद सिंधिया घाट पहुंचा, जहां पहले से मौजूद दो अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। पुलिस ने मौके से नाइन एमएम का एक खोखा बरामद किया है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
प्रभु सहानी इस वर्ष हुए नगर निगम चुनाव में बंगालीटोला वार्ड से पार्षद प्रत्याशी था। वह सपा महानगर कार्यकारिणी सदस्य बताया जा रहा है। इसके गंगा नदी में उसकी कई नावें भी चलती हैं।
Post a Comment