Ads (600)

 सिद्धार्थनगर के इटवा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक सतीश द्विवेदी को मिली जान से मारने की धमकी...
सिद्धार्थनगर के इटवा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक सतीश द्विवेदी को मिली जान से मारने की धमकी।विदेशी नंबर से WhatsApp मैसेज भेज कर अली बुदेश भाई नामक व्यक्ति ने दी जान से मारने की धमकी। मैसेज में लिखा है कि यदि रंगदारी की रक़म नहीं चुकाई तो विधायक के परिवार के सदस्यों को मार दिया जाएगा। मैसेज में दस लाख रुपये की रक़म देने के लिए 3 दिन की मोहलत दी गयी है।विधायक ने इस मामले में सदर थाने में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने ने कहा कि धमकी शनिवार से ही मिल रही थी लेकिन वे इसे नजर अंदाज कर रहे थे कि कोई शरारत कर रहा होगा लेकिन लगातार धमकी मिलने पर इसे वे गम्भीरता से लिए विधायक का कहना है कि इस मामले को SP  को अवगत कराया है।उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले को पर्दा फास करने में लगी है।जल्द ही लोग पकड़े जाएंगे।

रिपोर्ट- कमलेश मिश्रा

Post a Comment