बहराईच की दुकान की तलाशी नियमानुसार स्वतंत्र गवाहों के समक्ष ली गई

बहराइच- पुलिस अधीक्षक सभाराज द्वारा अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाये गये अभियान में अवैध रूप से नकली दवाओं का निर्माण करने वालों के विरुद्ध टीम गठित करके अभियान को सफल बनाने हेतु दिये गये निर्देशो के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अजय प्रताप ,व क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ तोमर के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक आर0 पी0 यादव के कुशल नेतृत्व में सूचना पर दिनाँक 23/05/2018 को टीम गठित कर दयाशंकर प्रमुख जांचकर्ता FMC (डू पोंट) इंडिया प्राइवेट लिमिटेड व कृषि रक्षा अधिकारी रामदरश वर्मा के नेतृत्व में चिन्हित स्थान पर दुकान पर उपस्थिति शेबू पुत्र मोहर्रम अली, निवासी मो0 बक्शीपुरा ( नूसी क्लीनिक), वार्ड नं0-06 थाना दरगाह शरीफ, बहराईच की दुकान की तलाशी नियमानुसार स्वतंत्र गवाहों के समक्ष ली गई और नकली दवाओं और अन्य सामान जब्त किया गया एवं जब्ती सूची मौके पर स्वतंत्र गवाहान के सामने तैयार की गई एवं अभियुक्त शेबू को मौके पर गिरफ्तार किया गया। सामान जब्त किया गया-
1. FMC(डू पोंट) का coragen 60 ml भर शीशी कुल 370 अदद।
2. Coragen 30 ml का भरा डिब्बा कुल 345 अदद।
3. Coragen 30 ml का खाली डिब्बा कुल 133 अदद।
4. Coragen का स्टीकर कुल 3600 अदद।
5.tracert 5ml का भरा डिब्बा कुल 198 अदद।
6. tracer 10 ml का भरा डिब्बा कुल 103 अदद।
7. tracer खाली डिब्बा कुल 138 अदद।
8. Tracer का स्टीकर कुल 180 अदद।
9. केमिकल premium acrylic distemper 1 kg का भरा पैकेट कुल 1अदद।
रिपोर्ट-राजकुमार

Post a Comment