तिलहर/शाहजहांपुर - प्रदेश अध्यक्ष ने जिला विद्यालय निरीक्षक से आरटीआई के माध्यम द्वारा नगर के कोचिंग संस्थानों की संख्या और नाम पते का विवरण मांगा है। एकलव्य छात्र शक्ति सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष आनंद यादव ने सूचना के अधिकार आरटीआई के माध्यम से शाहजहांपुर जिला विद्यालय निरीक्षक से तिलहर नगर मैं संचालित किए जा रहे समस्त कोचिंग सेंटरों की संख्या और उनके संचालको के पते का विवरण मांगा है साथ ही उन्होंने यह भी विभाग से जानना चाहा कि विभाग द्वारा कितने कोचिंग सेंटरों को मान्यता दी गई है।आनंद यादव ने आक्रोशित लहजे में कहा की नगर की गली गली में कुकुरमुत्तों की तरह कोचिंग सेंटर निकल आए हैं जिसके चलते छात्र छात्राओं पर प्राइवेट तौर पर कोचिंग पढ़ने का दबाव डालने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा और इन कोचिंग संस्थानों को संरक्षण दे रहे शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी बख्शा नहीं जाएगा.
रिपोर्ट- महेश पाल सिंह
शाहजहांपुर
Post a Comment