Ads (600)

बहराइच- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया रुपईडीहा नही दे पा रहा ग्राहको को सेवा, ग्राहक सेवा से है आहत, लागातार नेट कनेक्टिविटी का किया जाता है बहाना।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैंक शाखा प्रबंधक नही कर रहे भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना मुद्रा योजना का कार्य जिसमें बिना सिक्योरिटी 500000 से 1000000 रुपए तक दुकानदार व व्यापारी के लेने का अधिकार है, नही बना रहे लेनदेन लिमिट न ही कर रहे लोन, शाखा प्रबंधक का कहना है कि फील्ड ऑफिसर के आने के बाद ही मुद्रा योजना का लाभ दे पाएंगे

वहीं लोगो ने शिकायत की कि रुपईडीहा शाखा के ग्राहक पैसा जमा करने निकलने आने वाले लोगो को लगातार नेट बन्द रहने से सेवा से वंचित रहते है। बहुतायत ग्राहक गोरखा  रेजीमेंट के अवकाश प्राप्त सैनिक पेंसन निकालने व अपने लोगो को पैसा भेजने आते है, नेट कनेक्टिविटी न होने से हप्तों दौड़ते रहते है। नेट कनेक्टिविटी न होने से अधिकारी और उद्दमी भी बैंक से परेशान रहते है, कभी-कभी ही एटीएम से रुपये आहरित होते है। शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया बीएसएनएल का नेट लगातार बन्द रहने से ग्राहकों को उचित सेवा नही मिलती है, हप्ते में शनिवार को बैंक बन्द होने से शुक्रवार आये ग्रहक तीन चार दिन लगतार सुभिधा से बंचित हो जाते है। पेंसन आहरण करने आये सैनिको के परिवार, और स्थानीय लोगों को कई दिन तक बैंक का चक्कर लगाना पड़ता है।

Post a Comment