सिद्धार्थ नगर - जिले मे दो दिन से बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय पर अमरण अनशन कर रहे शिक्षा मित्र की हालत नाजुक बन गयी। शिक्षा मित्र विजय कुमार गुप्ता की हालत नाजुक देखते हुए तत्काल इन्हे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरो ने हालत नाजुक को देखते हुए मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। आपको बताते चले कि जोगिया बीआरसी की खण्ड शिक्षाधिकारी रीतर गुप्ता के भ्रष्टाचार और तानाशाही रवैये के विरोध मे शिक्षा मित्र विजय कुमार आमरण अनशन कर रहा था। विभाग के अधिकारी के यहां गुहार लगाने के बाद जब उसकी सुनवाई कही नही हुई तो उसको मजबूरन अंशन का सहारा लेना पडा। जिसके बाद उसकी हातल बीगड गयी। बेहोसी की हालत मे बेड पर पडा शिक्षा मित्र की हालत के बारे मे जिला अस्पताल के डाक्टरो का कहना है कि इनकी हालत बहुत नाजुक स्थिती मे पहुच गयी है। जिसे देखते हुए इन्हे गोरखपुर मेडिकल रिफर करना पड रहा है। वही इस मामले को लेकर शिक्षा मित्रो मे काफी आक्रोश भी देखा जा रहा है। वहां जिला अस्पताल पर भारी संख्या पहुच कर इस परकण मे जांच की बात कह रहे है और खण्ड शिक्षाधिकारी रीता गुप्ता के खिलाफ कार्यवाई की बात कह रहे है। इनका कहना है कि अगर खण्ड शिशाधिकारी पर कार्यवाई नही की गयी तो वे भारी पैमाने पर आंदोलन करेगे।
रिपोर्ट- कमलेश मिश्रा
सिद्धार्थ नगर
Post a Comment