सिद्धार्थ नगर- प्रदेश की योगी सरकार भले ही एंटी रोमियो दल और स्वयं स्वेको को लेकर प्रेमियो को अलग करने के लिए चर्चा में है।लेकिन ऐसा भी हो रहा है योगी की सरकार में जिसे देखकर आप खुद ये कहेगे कि सच में दो प्यार करने वाले हो तो उन्हें जीवन भर कोई अलग नहीं कर सकता।चाहे वो एंटी रोमियो दल हो या प्रेमियो के परिजन ही क्यों न हो। मामला उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले की है। जिले के बाँसी कोतवाली में आज इस तरह का माहौल था जैसे शादी विवाह वाले घरो में होता है।ऐसे माहौल को देखकर हर कोई ये जानने को उत्सुक दिखा कि आखिर क्या बात है जो इस तरह से उस कोतवाली में बैंड बाजा बज रहा है जहाँ पुलिस के रौब सुनाई देते है।उसी कोतवाली के कोतवाल रवीन्द्र कुमार सिंह ने आज एक प्रेमी जोड़े की शादी करवा कर एक फिल्मी गाने को सच साबित कर दिया।प्यार करने वालो पर जब जब दुनिया तड़फायेगी मोहब्बत बढ़ती जायेगी।जब जब प्यार पर पहरा पड़ा है प्यार और भी गहरा गहरा हुआ है। जिले के बाँसी कोतवाली के कोतवाल ने जिस प्रेमी जोड़े की शादी बड़े ही धूम धाम से करवाई वो प्रेमी लड़के लड़की कोतवाली के दुभरा गाँव के निवासी है और दलित परिवार से है।प्रेमी लड़की वा लड़के ने बताया हम दोनों लगभग पांच साल से एक दूसरे से प्यार करते हैं और हम दोनों ने जीवन भर के लिये एक दूसरे का साथ निभाने की कसम खाई थी।इससे लड़के वाले तो राजी थे मगर लड़की पक्ष के लोग इसके लिये तैयार नहीं थे जिसकी वजह से बुधवार की रात मे दोनों परिवारों में कुछ कहा सुनी हुई और पुलिस रात में लड़के को थाने ले आई ये सुनकर आज सुबह ही लड़की ने खुद ही थाने पहुंच कर अपने प्यार का इजहार करते हुए ये कहा हम दोनों ही बालिग हैं और शादी करना चाहते हैं।हम दोनो की उम्र 22 वर्ष की हो चुकी है।इसके बाद था क्या था जब लड़का लड़की दोनों राजी थे और बालिग भी थे तो कोतवाल ने भी कोर्ट के नियमानुसार पुलिस परिवार और लोगों के सहयोग से तत्काल शादी के जरूरी सामान की व्यवस्था कराकर कस्बे के टेकधर मंदिर में दोनों की शादी करा दी।शादी से लड़का और लड़की दोनों खुश है। कोतवाल ने दोनों की शादी तो करवा दी अब शादी के बाद दोनों के रहने की बात की गयी तो दोनों ने कहा कि अभी हम अपने रिश्तेदार के घर पर कुछ दिन रहेंगे उसके बाद मुंबई चले जायेंगे।जब गांव में माहौल ठीक हो जायेगा तो वापस आयेंगे।कोतवाल बांसी ने प्रेमी जोड़े से शादी के बाद कहा जहां भी जाना चाहेंगे पूरी व्यवस्था के साथ वहां पंहुचा दिया जायेगा।
रिपोर्ट - कमलेश मिश्रा
सिद्धार्थनगर
Post a Comment