Ads (600)

 अपने देश के बाहर फंसे लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज फिर से एक बेबस मां की मदद की है। गौरतलब है कि उन्होंने अब तक बस ट्वीट के माध्यम से ही जाने कितनों की सहायता कर डाली है। उनकी इसी तत्परता की वजह से मुश्किल में फंसे देशवासी दुनिया के किसी भी कोने से उनसे बेहिचक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मदद की गुहार करते हैं जिसका हल भी उन्हें मिल जाता है। हाल ही में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक बार फिर एक बेबस मां की मदद कर अपनी दयालुता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है।बताया जाता है कि एक महिला अपने बेटे के शव के साथ कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर फंस गई थी जिसके बाद सुषमा स्वराज उसकी मदद की। खबरों के अनुसार यह महिला अपने बेटे के साथ ऑस्ट्रेलिया से भारत आ रही थी, लेकिन कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अचानक उसके बेटे की मौत हो गई। इसके बाद वह बेबस मां एयरपोर्ट पर ही फंस गई। इसके बाद एक नेटिजेन ने ट्वीट कर विदेश मंत्री को इसकी जानकारी देते हुए सहायता की गुहार लगाई।बताया जाता है कि एक महिला अपने बेटे के शव के साथ कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर फंस गई थी जिसके बाद सुषमा स्वराज उसकी मदद की। खबरों के अनुसार यह महिला अपने बेटे के साथ ऑस्ट्रेलिया से भारत आ रही थी, लेकिन कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अचानक उसके बेटे की मौत हो गई। इसके बाद वह बेबस मां एयरपोर्ट पर ही फंस गई। इसके बाद एक नेटिजेन ने ट्वीट कर विदेश मंत्री को इसकी जानकारी देते हुए सहायता की गुहार लगाई।

Post a Comment