बहराइच- उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की एक अति आवश्यक मीटिंग आज धरना स्थल पर आयोजित की गयी मीटिंग को सम्बोधित करते हुए प्रांतीय प्रवक्ता /जिलाध्यक्ष शिव श्याम मिश्र ने कहा की शिक्षामित्रों को सुप्रीम कोर्ट मे रिव्यू से ही जीत मिलेगी, इस लिये संगठन का सभी शिक्षामित्र आर्थिक सहयोग करे।
मीटिंग को सम्बोधित करते हुये वरिष्ट जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा की कुछ बाते गोपनीय होती है, जिसको सोशल मीडिया पर नही कहा जा सकता।सभी शिक्षामित्रों से अपील है की गाजी इमाम आला को आर्थिक सहयोग करे जिससे मान सम्मान की वापसी हो सके।
शिक्षामित्र संघ के जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा की प्रांतीय नेतृत्व कई स्तर पर प्रयास कर रहा है लेकिन सभी प्लान को संघ ने अभी गुप्त रखा है, समय पड़ने पर सबके सामने लाया जाएगा।
"पी न्यूज" रिपोर्टर विवेक शुक्ला, बहराइच....

Post a Comment