बहराइच- मिहीपुरवा तराई में पड़ रही ठंड के मद्देनजर आज उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा कुँवर वीरेन्द्र मौर्य द्वारा विकासखंड मिहींपु्रवा के सभागार में कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आतिथि बलहा विधायक अक्षयव गौंड रहे तथा विशिष्ठ अतिथि वरिष्ट भाजपा नेता योगेश प्रताप सिंह रहे।तहसील प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम तहसील मिहींपुरवा के लगभग 400 पात्र व्यक्तियों को विधायक बलहा अक्षयवरगौड द्वारा कम्बल वितरित किया गया।कार्यक्रम के आयोजक उपजिलाधिकारी मिहीपुरवा कुंवर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ठंड को देखते हुये सभी आवश्यक स्थानो पर अलाव की व्यवस्था करवा दी गई है अभी अौर कम्बलो की व्यवस्था करवाई जा रही है ताकि किसी भी गरीब को ठंड में परेशानी का सामना ना करबा पड़े। इस मौके पर तहसीलदार राजेश मिश्रा, कानूनगो सगीर अहमद , योगेश प्रताप सिंह, विक्रसिंह, शिवकुमार शुक्ला, रोहित शुक्ला, अरविंद वर्मा, धीरज गौंड, आकाश वर्मा, मनीष सिंह, योगेंद्र मौरया, नितिन रसतोगी, गोलू मदेशिया समेत तहसील के कई लेखपाल व कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment