बहराइच- कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह रविवार को शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए कैसरगंज के ग्राम डिहवा शेर बहादुर सिंह पहुँचे वहां पहुँच कर उन्होंने पूर्व प्रधान कौशलेन्द्र चौधरी की माता सरला चौधरी के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी मे वे उनके साथ है। उन्होंने चन्द्रभान चौधरी, नरेन्द्र चौधरी, रामेन्द्र चौधरी, आदि को ढांढस बधाया। सासंद बृजभूषण शरण सिंह ने कैसरगंज के ग्राम कोनारी मे वीरभान सिंह के यहाँ भी गये उन्होंने वहां दिवंगत राजकुमार सिंह के परिजनो के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। इस मौके पर भाजपा जिला मन्त्री रणविजय सिंह, प्रभात सिंह, मनोहर लाल वर्मा, नरेन्द्र चौधरी, नीरज श्रीवास्तव एडवोकेट, मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह, शिव सहाय सिंह, मनोहर लाल एडवोकेट, रामेन्द्र चौधरी, गौरव सिंह, रामसतीश वर्मा, उमा प्रताप सिंह पिन्नू, जीतू सिंह, देशराज राजपूत, हीरालाल, रामसतीश वर्मा सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Post a Comment