Ads (600)

बहराइच- कैसरगंज कड़ाके की ठंड को देखते हुए सोमवार को एसडीएम  पंकज कुमार ने कैसरगंज के बस स्टॉप के निकट स्थित अस्थाई रैन बसेरे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को और चुस्त-दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए ।
उन्होंने कहा कि रैन बसेरे की प्रतिदिन साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा आगंतुकों का पूरा ख्याल रखा जाए जिससे उन्हें ठंड न लगने पाये। उन्होंने निर्देश दिए कि रैन बसेरे में और कम्बलों की व्यवस्था की जाए।
एसडीएम श्री कुमार ने रैन बसेरे के सामने साफ सफाई कराने व सामने मिट्टी डालने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कैसरगंज में तहसील प्रशासन की ओर से जलाये जा रहे अलाव का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी चारो अलाव जलते मिले। उन्होंने बताया कि पूरे तहसील क्षेत्र में 20 जगहों पर तहसील प्रशासन की ओर से अलाव जलवाये जा रहे हैं, तथा ठंड से बचाव के लिए लेखपालों के माध्यम से कम्बलों का वितरण भी सुनिश्चित कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि इसके अलावा कहीं और जरूरत होगी तो वहां भी व्यवस्था की जाऐगी।

'पी न्यूज़' बहराइच- राज कुमार श्रीवास्तव,

Post a Comment