Ads (600)

एक घर की बिटिया ने डॉक्टर बनने का सपना देखा, लेकिन उसके सपने को सच करने की कोशिश में उसके परिवार को भारी कीमत चुकानी पड़ी। दरअसल, ठगों के एक गैंग ने युवती को 20 लाख में मेडिकल सीट दिलाने का सब्जबाग दिखाया था। इस चक्कर में युवती के परिजनों ने अपनी सारी जमा-पूंजी और लोन वगैरह से जुटाए 11.50 लाख रुपये ठगों को सौंप दिए। बाकी रकम किश्तों में देने का झांसा दिया अब रकम लेने वालो का कोई अत पता नहीं चल रहा है उनके मोबाइल नंबर स्विच ऑफ हो चुके है युवती का कहना है कि, ठगों ने उनका पूरा करियर बर्बाद कर दिया है ! उनके पिता और पूरा परिवार डिप्रेसन में है वह यह नहीं चाहती की जैसा उनके साथ हुआ किसी और के साथ वैसा हो परिवार पूर्वी दिल्ली के कृष्णानगर में रहता है युवती ने डिस्ट्रिक्ट डीसीपी के सामने गुहार लगाईं है ! डीसीपी नुपुर प्रसाद के फरमान पर कृष्णानगर पुलिस ने ठगों पर चीटिंग का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है !  डीसीपी नुपुर प्रसाद का कहना है कि, पुलिस ने अपना काम शुरू कर दिया है और वह मामले की छानबीन कर रही है पुलिस जल्द ही उन धोकेबाजो तक पहुच जायगी और उन पर कड़ा एक्शन लेगी, युवती का दावा है की उसके पास आरोपियों का विडियो रिकॉर्डिंग भी है जिसमे आरोपित उससे 11 .50  लाख रूपए लेते नज़र आ रहे है ! उनमे से मुख्य आरोपी का नाम आदित्य सिंह है युवती का दावा है की, आरोपी ने खुद उसके पिता से संपर्क करके उसे एमबीबीएस की शीट दिलाने का वादा किया था ! पिता ने शुरुआत में इगनोरे किया पर आदित्य के बार बार संपर्क करने पर वह झांसे में आ गए ! आदित्य ने कहा था की वह कानपूर के किसी नजदीकी मेडिकल कालेज में उसे शीट दिलाके उसका दाखिला करवा देगा  उसने बताया के मेडिकल कालेज में उसके सम्पर्की जिसमे वो युवती को एक शीट मेडिकल की दिलवा देगा पर उसके बदले में युवती के पीता को आदित्य को 20 लाख रूपए देने होगे युवती के पिता ने जब इतनी  भारी रकम देने में असमर्था जताई तो उसने आधी रकम कैश और आधी किस्तों में देने की बात कही जिससे युवती के पिता झांसे में आ गए ! 

Post a Comment