Ads (600)

ख‍िड़क‍ियों और डोर से झांके- आप ट्रेन की ख‍िड़क‍ियों या फ‍िर ट्रेन डोर से बाहर की ओर झांक कर प्रकृति‍ का खूबसूरत नजारा देखें। ये वह समय होता है जब आप सुकून से ट्रेन की तेज गत‍ि में एक-एक सेंकेड में बदलते परिदृश्य देख सकते हैं। 
पंसदीदा बुक ले कर जाएं- कई बार रेल सफर कई घंटों व कई द‍िनों का होता है। जि‍स इस दौरान अपने साथ अपनी पंसदीदा क‍िताबें ले जाना न भूलें। इन क‍िताबों से आप सफर में बोर नहीं होंगे। बल्‍क‍ि आपको काफी अच्‍छा फील होगा। 
खाना साथ में लेकर जाएं - अगर आप ट्रेन के अंदर का खाना नहीं पसंद करते हैं। ऐसे में आप अपने साथ ऐसा फूड ले जाएं जो कुछ समय तक चल सके क्‍योंक‍ि जरूरी नहीं ज‍िस स्‍टेशन पर गाड़ी रुके वहां पर उस समय खाना म‍िल सके। 
चैन ताला रखना न भूलें- ट्रेन में सफर के दौरान अपने साथ चैन ताला जरूर ले जाएं। द‍िन में तो कोई द‍िक्‍कत नहीं सभी जग रहे होते हैं लेक‍िन रात के समय खतरा होता है। इसल‍िए अपने सभी बैंग्‍स को चैन ताले में लॉक करके सोएं। 
इन टाइम पर जाएं बाथरूम-  ट्रेन में बाथरूम में सबसे ज्‍यादा भीड़ सुबह और रात में 8 बजे से 9 बजे के बीच होती है। इसलिए आप जल्दी से उठकर या फ‍िर देर से सोने से पहले यहां पर जा सकते हैं। इससे ज्‍यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 

Post a Comment