Ads (600)

सुजानगंज : अन्नपूर्णा धाम प्रेमकापूरा में चल रहे श्रीराम कथा के चौथे दिन विश्वामित्र प्रसंग से शुरू किया । महामुनि विश्वामित्र दशरथ जी के पास राम और लक्ष्मण को माँगने आये । दशरथ राम और लक्ष्मण को देना नहीं चाहते थे किन्तु वशिष्ठ के समझाने पर दशरथ ने दोनों को विश्वामित्र को सौंपा ।  रास्ते में ताड़का सुबाहू का उद्धार करते हुये भगवान विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा किये । माहौल तब और गमगीन हो गया जब किशोरी जी ने अहिल्या उद्धार का प्रसंग सुनाया । उसके बाद किशोरी जी ने धनुष यज्ञ का बहुत ही मार्मिक वर्णन किया । परशुराम और लक्ष्मण के संवाद को रौद्ररूप  में वर्णित कर किशोरी जी ने श्रोताओं को स्तब्ध कर दिया । इसके बाद राम विवाह का सुन्दर वर्णन करके श्री किशोरी ने श्रोताओं को नाचने पर मजबूर कर दिया । श्रोताओं  से खचाखच भरी भीड़ ने सीताराम के जयकारे लगाये । इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य भी मौजूद रहे ।

Post a Comment