Ads (600)

कानपुर
घाटमपुर इलाके में रहने वाली एक लड़की ने यूपी के नए सीएम योगी आदित्यनाथ को ट्विटर पर टैग करके शिकायत भेजी. सीएम ने स्थानीय पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया लेकिन पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने के बदले शिकायतकर्ता लड़की को ही थाने ले आई.
असल में शिकायतकर्ता लड़की ने ट्विटर पर यूपी के सीएम को लिखा कि उसके कुछ दबंग पड़ोसी उसे और उसके परिवार को तंग कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर सक्रिय सीएम ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और स्थानीय पुलिस को दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. हालांकि पुलिस ने किया इसका उल्टा. पुलिस ने शिकायकर्ता लड़की को थाने बुलाया और उससे पूछा कि उसने शिकायत क्यों की थी. पीड़ित लड़की का भाई सेना का जवान  है. पुलिस ने जवान को भी थाने में बिठा लिया.

Post a Comment