Ads (600)

नई दिल्‍ली  पीएम मोदी ने बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना का दिल्ली एयरपोर्ट पर गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस दौरान बांग्लादेश के कई अधिकारी पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेते दिखे। बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री के आगमन पर खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘दोनों देशों के आपसी रिश्‍ते को हम नयी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।‘ पीएम मोदी आज शेख हसीना को रिसीव करने के लिए अपने आवास से दिल्ली एयरपोर्ट बिना किसी वीआईपी तामझाम के पहुंचे। उनके काफिले के लिए किसी रुट को बंद नहीं किया गया। 

Post a Comment