Ads (600)

फैजाबाद के मया बाजार में आज एक ट्रैक्टर ट्राली तथा तेज रफ्तार जीप की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में तीन ने तो मौके पर दम तोड़ दिया जबकि एक की मौत अस्पताल में हुई। दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हैं, इनमें तीन की हालत गंभीर है।
महराजगंज थाना क्षेत्र के कुर्की गांव के पास फैजाबाद व आजमगढ़ मार्ग आज तड़के बड़ी दुर्घटना में मतृक गोंडा व फैजाबाद के निवासी हैं। यह दुर्घटना थाना महाराजगंज के पूराबाजार कुड़की के पास हुई थी। सभी लोग बरात से लौट रहे थे, सड़क के किनारे ट्रैक्टर ट्राली से तेज रफ्तार बोलेरो पीछे से भिड़ गई। मृतकों में शंकर सिंह पुत्र भीखी सिंह 35 वर्ष, सती प्रसाद सिंह पुत्र रघुपति 60 वर्ष निवासी परास थाना उमरी बेगम गंज गोंडा व शिव पूजन मांझी पुत्र सुबास निवासी बेलहरी पूरा बाजार थाना महराजगंज फैजाबाद हैं। घायलों में बबलू सिंह ,घनश्याम सिंह ,रवि सिंह  निवासी परास गोंडा हैं। इनमें एक घायल को लखनऊ रेफर किया गय था, जिसने रास्ते में दम तोड़ दिया। 

Post a Comment