Ads (600)

 जौनपुर - खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे, यह कहावत अब मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा में चरितार्थ होते दिख रही है. कल कांग्रेस प्रत्याशी अज्जू भईया के समर्थन में राहुल गाँधी की जनसभा थी जिसमे अपार जनसमर्थक देख भाजपा के खेमे में हडकंप मच गया, यह जाहिर तब हुआ जब निमंत्रण से लौट रहे रात लगभग 8 बजे अज्जू भईया की गाड़ी जा
रही थी तब बेलवार इंटर कालेज के सामने पहले से ही घात लगाये बैठे हाकी डंडो असलहों से लैस भाजपा के लगभग 200 गुंडों ने हमला कर दिया जिसमे गब्बर जायसवाल व विधायक पति अरुण द्विवेदी का नाम भी शामिल है . यही नही उन्होंने हाकी डंडों से फार्चुनर व स्कार्पियो को क्षतिग्रस्त कर दिया एवं कार में सवार अज्जू भैया के नजदीकी रिश्तेदार व समर्थकों को बुरी तरह घायल कर दिया. इस दौरान उन्होंने बाल्हामाऊ निवासी पप्पू मिश्र का अपहरण कर लिया जिनका समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया है . हालाँकि इस दौरान विधायक पति अरुण द्विवेदी के सर में भी चोट आई है . बताते चलें की इसके पहले गब्बर जायसवाल ने अज्जू भईया के भाई सोनू को जान से मारने की धमकी भी दी है . थानाध्यक्ष सुजानगंज ने बताया कि थाना सुजानगंज में दोनों तरफ से मामला दर्ज कराया गया है. सुबह से ही क्षेत्रवासियों का  अज्जू भैया के यहाँ जमावड़ा है और लगभग हर जुबान पर यही है की भाजपा प्रत्याशी की इस तरह की कृत्य निंदनीय है . इस घटना से भाजपा को और बड़ा झटका लग सकता है , समीकरण जे अनुसार पहले ही अज्जू भईया सबसे आगे थे पर इस घटना से भाजपा प्रत्यासी को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है, क्योंकि विगत चुनाव में पूर्व विधायक विनोद सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के साथ इसी तरह का कृत्य किया था जिसे भाजपा की जीत का आधार माना जाता है , और इस बार यही गलती भाजपा प्रत्यासी से हुई है शायद अज्जू भईया की जीत का फासला बढ़ जाय.                       

Post a Comment