जौनपुर - मुंगरा बादशाहपुर विधान सभा से कांग्रेस -सपा समर्थित प्रत्याशी अज्जू भईया के समर्थन में राहुल गाँधी ने आज जनसभा को संबोधित किया. जनसभा सुजानगंज के राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित थी. राहुल गाँधी ने अपने भाषण में कहा कि हमने और अखिलेश ने मिलकर उत्तर प्रदेश के लिए जो योजनायें बनाई हैं वह उत्तर प्रदेश को विकसित करने में सक्षम है. श्री गाँधी ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश को दुनिया की फैक्ट्री बनायेंगे. ओबामा जी की पत्नी अगर कूकर में चावल बनाये तो कूकर पर लिखा हो "मेड इन जौनपुर", अगर ओबामा जी आम खाएं और देखना चाहें कि यह आम कहाँ का बना है तो आम के डब्बे पर लिखा हो "मेड इन लखनऊ" . श्री गाँधी ने अपने अभिभाषण के दौरान नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला और कहा की अगर आपने बनारस में काम किया होता तो आपको तीन रोड शो नहीं करना पड़ता . उन्होंने मुंगरा बादशाहपुर की जनता से अज्जू भईया को विधानसभा तक पहुँचाने के लिए अपील की . इसके पहले अज्जू भईया और श्री राहुल गाँधी ने बादशाहपुर से सुजानगंज तक रोड शो भी किया जिसमे हजारों का जन सैलाब उमड़ पड़ा. मंच पर अज्जू भईया ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आपने भाजपा विधायक को कई बार मौका दिया है लेकिन क्षेत्र अभी भी विकास के लिए रो रहा है, एक बार आप हमें भी अपना आशीर्वाद देके देखिये, मेरा तन मन धन सब कुछ आपके लिए सदैव समर्पित रहेगा , मैं आप सब के विकास की लड़ाई लड़ रहा हूँ , आप सबके हक़ की लड़ाई लड़ रहा हूँ .मुंगरा बादशाहपुर में ये जन सैलाब परिवर्तन को सूचित कर रहा है , आप भी इस परिवर्तन का हिस्सा बनिए और इस महायज्ञ में अपनी भी आहुति क्षेत्र के विकास के लिए दीजिये. अज्जू भईया ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद भी ज्ञापित किया.
मंच पर पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव, संतोष द्विवेदी सहित तमाम अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे.

Post a Comment