Ads (600)

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन पहले और शाहरुख खान दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार हैं।दिग्गज बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर के ट्विटर अकाउंट पर शनिवार को 85 लाख फॉलोअर्स हो गए। 65 वर्षीय अनुपम ने ट्वीट किया, “85 लाख दोस्त और फॉलोअर्स..प्यार, गर्मजोशी, आलोचना, बातचीत करने और सलाह देने के लिए आप सबका धन्यवाद..आप लोग बहुत अच्छे हैं..जय हो।” पद्म भूषण अलंकरण से सम्मानित खेर पिछले तीन दशकों से हिंदी फिल्मों में सक्रिय हैं। उन्होंने ‘सारांश’, ‘तेजाब’, ‘क्या कहना’ और ‘सिल्वर लाइनिंग प्लेबुक’ जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय की छाप छोड़ी है।


Post a Comment