Ads (600)


लखनऊ -  योगी आदित्यनाथ ने जब से यूपी के सीएम पद का कार्यभार संभाला है, तब से ही वे कानून व्यवस्था को लेकर एक्शन में हैं। सीएम योगी ने साफ कहा है कि वे कानून व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में राज्य के डीजी और एडीजी रैंक के अधिकारी मौजूद थे। 

मीटिंग में योगी ने पुलिसवालों की क्लास लेते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मीटिंग में योगी ने पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई अहम सुझाव दिए।

करीब 40 मिनट तक चली बैठक में योगी ने पुलिस अधिकारियों को कहा कि कानून का राज सरकार की प्राथमिकता में सबसे ऊपर है। साथ ही उन्होनें पुलिस अधिकारियों को उनके काम करने के तरीके में बदलाव करने के लिए भी कहा जिससे कि जनता सुरक्षा और राहत महसूस करे।

Post a Comment