Ads (600)

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के विवादित बयान पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि साक्षी महाराज को गूंडा ऐक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज देना चाहिए।
बतादें कि मेरठ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए साक्षी महाराज ने जनसंख्या बढ़ोतरी पर बोलते हुए एक विशेष समुदाय पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि जनसंख्या में बढ़ोतरी उस समुदाय की वजह से हो रही है, जिसमें चार पत्नियां रखी जाती हैं और 40 बच्चे पैदा किए जाते हैं। सीधे तौर पर मुस्लिम समुदाय का नाम नहीं लेते हुए उन्होंने कहा,‘जनसंख्या में बढ़ोतरी हिंदुओं की वजह से नहीं हो रही है। साथ ही उन्होंने कहा,‘माताएं केवल बच्चे पैदा करने की मशीनें नहीं हैं, हिंदू हो या मुस्लिम सभी माताओं का सम्मान किया जाना चाहिए।’

Post a Comment