नई दिल्ली । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे तमिलनाडु के किसानों से मुलाकात की। ये पिछले कई दिनों से किसान सूखा राहत कोष के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के मुद्दे को उठाते हुए राहुल ने वहां प्रधानमंत्री पर जमकर हमला बोला।
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के अमीर लोगों का कर्ज माफ कर दिया लेकिन उन किसानों का क्यों नहीं, जिन्होंने यह देश बनाया है। इनकी आवाज न ही प्रधानमंत्री को सुनाई देती है और न ही हिंदुस्तान की सरकार को, प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी है कि इनकी बात को सुनें।

Post a Comment