Ads (600)

वाराणसी (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले नरेंद्र मोदी चुनाव के अंतिम दौर में बतौर प्रधानमंत्री नहीं, एक सांसद के तौर पर अपने क्षेत्र में मौजूद होंगे। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के लिए तीन दिनों का अपना ऐसा कार्यक्रम तय किया है जिससे वे पूरी काशी को मथेंगे। इस दौरान पीएम बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन भी करेंगे और आधे शहर का अघोषित रोड शो भी होगा। चार, पांच और छह मार्च के इस कार्यक्रम के दौरान काशी विद्यापीठ व डीएवी डिग्री कालेज के मैदान में दो छोटी सभाएं और रोहनिया में एक बड़ी सभा भी होगी। पीएम गढ़वाघाट आश्रम भी जाएंगे और गंगा पार करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा का माल्यार्पण कर उन्हें नमन भी करेंगे। पांच मार्च को अपने पसंदीदा स्थल डीरेका परिसर के गेस्टहाऊस में रात्रि प्रवास करने से पूर्व मोदी काशी के प्रबुद्धजनों से भी मुलाकात करेंगे। 

Post a Comment