Ads (600)

,

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एटीएस व संदिग्ध आतंकवादियों  के बीच मुठभेड़ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार  संदिग्ध आतंकी हाजी मस्जिद के पीछे छुपे हुए है। इस ऑपरेशन मे एटीएस के करीब 20 स्पेशल कमांडो मौके पर मौजूद है। आतंकियों ने खुद को एक कमरे में बंद किया हुआ है। पिछले लगभग 40 मिनट से ऑपरेशन जारी है। अभी आतंकियों की संख्या का सही पता नही चल सका है।मध्यप्रदेश में हुए ट्रेन धमाके के मामले में* *आईएसआईएस का हाथ होने की आंशका सामने आई है. मामले में मध्यप्रदेश एटीएस की सूचना पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपी एटीएस ने एक संदिग्ध* *आईएसआईएस के आतंकी का पता लगाया है. इसका नाम सैफुल बताया जा रहा है*
*ताजा जानकारी के अनुसार दोनों तरफ से फायरिंग इस समय रुक गई है. एटीएस ने उस मकान को घेर लिया है. यहां बताया जा रहा है कि संदिग्ध आतंकी ने खुद को एक कमरे में कैद कर लिया है. वह लगातार जेहाद* *चिल्ला रहा है* *अफसर कोशिश में हैं कि वह खुद अपने आप को नुकसान न पहुंचा लें*
*जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश* *ब्लास्ट के बाद पिपरिया इलाके में दो संदिग्ध पकड़े गए. इनके बयान के* *आधार पर ही लखनऊ में एटीएस और आतंकियों में मुठभेड़ हो रही है. पिपरिया में दो* *संदिग्धों के पकड़े जाने और दो के भागने का एक्सक्लूसिव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है*
*यूपी एटीएस ने शुरूआती जांच में संदिग्ध आतंकी की सही लोकेशन का पता लगाया, उसके बाद आॅपरेशन शुरू किया है. मामले में यूपी एटीएस आॅपरेशन में पूरी तरह एहतियात बरते हुए कोशिश कर रही है कि संदिग्ध आतंकी जिंदा पकड़ लिया जाए

Post a Comment