काबुल. यहां के सबसे बड़े हॉस्पिटल में बुधवार को आत्मघाती हमला हुआ। सभी बॉम्बर्स डॉक्टर्स (सफेद एप्रन) की ड्रेस में पहने हुए थे। हमलावरों ने खुले में गोलियां चलाईं। हमले में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 12 जख्मी हुए हैं। हालांकि, अभी तक किसी आतंकी गुट ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।
न्यूज एजेंसी की खबरों के मुताबिक, काबुल के सरदार दाऊद खान हॉस्पिटल पर हमला हुआ। ये यहां का सबसे बड़ा हॉस्पिटल है।
हालांकि, अभी तक किसी आतंकी गुट ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन बताया जा रहा है कि इसमें तालिबान का हाथ हो सकता है।
3 से 5 हमलावर ग्रेनेड और भारी हथियार लेकर हॉस्पिटल में दाखिल हुए थे।
हॉस्पिटल स्टाफ के एक मेंबर ने फेसबुक पर बताया, "हमलावर हॉस्पिटल के अंदर हैं। हमारे लिए दुआ करें।"
हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर अब्दुल हकीम के मुताबिक, "3 हमलावर लेबोरेटरी में पहने जाने वाला सफेद एप्रन पहने हुए थे। वे हर कहीं गोलियां चला रहे थे।"
"हम स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिशों में जुटे हैं।"
इंटरनेशनल वुमन्स डे की स्पीच के दौरान अफगान प्रेसिडेंट अशरफ गनी ने कहा, "देश के एक हॉस्पिटल पर आतंकी हमला हुआ है।"
अफसरों के मुताबिक, "हमलावर मेडिकल स्टाफ की ड्रेस पहने हुए थे। उन्होंने हॉस्पिटल की ऊपर की मंजिलों पर पोजिशन ली थी।"
सिक्युरिटी फोर्सेस ने ऑपरेशन के लिए हॉस्पिटल को ब्लॉक कर दिया। तभी हॉस्पिटल में दूसरा धमाका हुआ।"
हॉस्पिटल के एक वर्कर ने बताया, "मैंने एक हमलावर को देखा। वह डॉक्टर की तरह सफेद कोट पहने था। उसके पास एके-47 राइफल थी और वह खुले में फायरिंग कर रहा था।

Post a Comment