इंदौर। होलकर स्टेडियम में गुरुवार को भारत और इंग्लैंड की दृष्टिबाधित टीमों के बीच टी-20 विश्व कप का लीग मैच खेला गया, जिसमें मेजबान ने 10 विकेट से जोरदार जीत दर्ज की। दोनों ही टीमों में कोई भी नामचीन खिलाड़ी नहीं था, इसके बावजूद करीब 15 हजार से ज्यादा दर्शक और खासकर स्कूली बच्चे स्टेडियम में मौजूद थे।
यहां क्रिकेट से ज्यादा महत्वपूर्ण इन खिलाड़ियों के प्रति खेलप्रेमियों की भावनाएं थीं। भारतीय पारी के दौरान इंग्लैंड के बी-1 श्रेणी के कुछ क्षेत्ररक्षकों ने दर्शकों का खासा मनोरंजन किया। क्योंकि शॉट किसी भी दिशा में खेला जाए, गेंद की छनछन सुन क्रीज के दोनों ओर क्षेत्ररक्षण कर रहे ये खिलाड़ी डाइव लगा रहे थे।
बी-1 श्रेणी में वे खिलाड़ी आते हैं, जो पूरी तरह दृष्टिबाधित हैं। गेंद की छन-छन सुनकर दोनों ही टीमों के क्षेत्ररक्षकों ने बेहतरीन डाइव लगाकर गेंदें रोकी, जिसे देख दर्शक रोमांचित हुए।
इंदौर में टीम इंडिया की इंग्लैंड पर जीत की हैट्रिक: भारतीय टीम का होलकर स्टेडियम में जीत का रिकॉर्ड शत-प्रतिशत है। भारत ने इस मैदान पर पहला इंग्लैंड के खिलाफ 15 अप्रैल 2006 को इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला था। इसमें वह 7 विकेट से जीता था।
दूसरी बार उसने 17 नवंबर 2008 को इंग्लैंड पर 54 रनों से जीत दर्ज की थी। अब दृष्टिबाधित टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड को फिर 10 विकेट से हराकर इंग्लैंड के खिलाफ जीत की हैट्रिक पूरी की।
तीनों फॉर्मेट में यहां जीता है भारत : होलकर स्टेडियम में अभी तक 4 वन-डे हुए हैं और सभी भारत ने जीते। यहां खेले एकमात्र टेस्ट में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया था। अब दृष्टिबाधित विश्व कप के टी-20 मैच में भी भारतीय टीम ने दर्ज की।

Post a Comment