प्रतापगढ़ थाना जेठवारा क्षेत्र के रतियर पुर / लक्ष्मणपुर ग्राम सभा में जेठवारा पुलिस का तांडव। पीड़ित किशोरी लाल सरोज के यहां बीती रात जेठवारा पुलिस का तांडव। छोटी बच्चियों के साथ की अभद्रता घर में की तोड़फोड़। रूपा सरोज, रवीना सरोज, अनीता, और रवि सरोज, की माने तो दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुसी जेठवारा पुलिस।
आपको बता दें कि धर्मेंद्र कुमार सरोज उर्फ नन्हू पासी पुत्र किशोरी लाल सरोज का जेठवारा थाने मे अपराधिक इतिहास है। किशोरी लाल सरोज ने बताया कि पूरे मामले में लड़का हमारा वेल आउट है। नया कोई मामला पंजीकृत नहीं है। नान्हू पासी अपने जीवन यापन हेतु मुंबई में नौकरी कर रहा है। आगे पुलिस प्रताड़ना से छुब्द्ध होकर किशोरी सरोज ने जिलाधिकारी एवं एसपी महोदय से न्याय की मांग की है।
Post a Comment