Ads (600)


सीतापुर!  आज अखिल भारतीय धर्मनिरपेक्ष पार्टी की सीतापुर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें ठाकुर जय सिंह को सीतापुर का जिला अध्यक्ष सर्व सम्मत से मनोनीत किया गया एवं उनकी कार्यकारणी का गठन किया गया. जिस का भव्य स्वागत समारोह दिनांक 14 फरवरी 2021 दिन रविवार समय 3.00 बजे स्थान भवानीगंज, रायपुर गंज, तहसील लहरपुर सीतापुर में आयोजित किया गया,

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय सिंह राणा  राष्ट्रीय, महासचिव संजय कुमार द्विवेदी, विधि सलाहकार अरविंद शुक्ला एडवोकेट जी, राष्ट्रीय सचिव भास्कर द्विवेदी,

कोषाध्यक्ष अंकुर अवस्थी,

संतोष गुप्ता, शक्ति सिंह, कौशल जी, भाई तौसीफ, एवं महिला मोर्चा की सदस्य बहन शालिनी अस्थाना जी, उत्तर विधानसभा अध्यक्ष अनूप दीक्षित, सुल्तानपुर जिला अध्यक्ष स्वप्निल सिंह अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे.

इस गरिमामय उपस्थिति के दौरान सीतापुर के भगवता आचार्य श्री मधुर चैतन्य शास्त्री जी, साध्वी खुशबू, भागवत आचार्य अंकित मिश्रा उनकी टीम और सीतापुर की सैकड़ों की संख्या में आम जनता ने बढ़ चढ़कर अखिल भारतीय धर्मनिरपेक्ष पार्टी की नीतियों उद्देश्य को स्वीकार कर अखिल भारतीय धर्मनिरपेक्ष पार्टी को मजबूती प्रदान करने की शपथ ली. 

विवेक शुक्ला, 

संवाददाता पी न्यूज़ चैनल.

Post a Comment