आजमगढ़ जिले में आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने व सुलह करने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए एक पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाया। पीड़ित का कहना था कि उसकी पुत्री का अश्लील फोटो बनाकर वायरल कर दिया गया है और मुकदमा दर्ज है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के दीया गांव का है जहां की रहने वाली एक युवती का अश्लील फोटो बनाकर गांव के कुछ लड़कों ने वायरल कर दिया इसकी जानकारी परिवार वालों को तब हुई जब शिमला में रह रहे गांव के ही एक युवक ने फोन कर उन्हें जानकारी दी और उन्हें उक्त फोटो भी भेजा जिसके बाद पीड़ित परिवार ने लिखित तहरीर थाने में दी जिसमें पता चला कि फोटो को गलत तरीके से जोड़कर फोटो बनाया गया इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल की और दो युवकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जिससे आए दिन आरोपी युवक उन्हें धमकी दे रहे हैं और आज सुबह उनके घर पर पहुंचकर मारपीट भी किये परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में कार्यवाही करने की बजाय परिवार पर सुलह करने का दबाव बना रही है इस मामले को लेकर आज पीड़ित परिवार एसपी दरबार पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई पुलिस अधीक्षक ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया।कंधरापुर थाना क्षेत्र के दुल्लहपार के रहने वाले संतराज यादव आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और एक प्रार्थना पत्र सौंपा उन्होंने मीडिया को बताया कि उनके जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है फिर भी थाने की मदद से गांव के ही कुछ दबंग व भूमाफिया किस्म के लोग उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं थाने पर लगातार शिकायत करने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है इसलिए आज जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है और हम मांग करते हैं कि उक्त दबंगों के खिलाफ कार्रवाई कर हमारी जमीन को सुरक्षित कर हमें न्याय दिया जाए .
रिपोर्ट: राजन यादव
Post a Comment