कुशीनगर : क्षेत्र के परवरपार निवासी डाक्टर नीरज राव का चयन एसजीपीजीआई लखनऊ मे Pediatric Gastroenterologist (PDCC) सुपरस्पेस्लिस्टी कोर्स केसाथ सिनियर रेजिडेंट डाक्टर के पद पर हुआ उनके चयन से क्षेत्र मे तथा उनके पैत्रृक गाव परवरपार मे खुशी की लहर है। क्षेत्र के सभ्रान्त लोगो ने घर आकर तथा दूरभाष से बधाई दी है। नीरज शुरू से ही मेधावी छात्र रहे है। उन्होने हाईस्कूल परीक्षा सन् 2005मे महर्षि अरविन्द विद्यामंदिर कसया ,तथा इंटर की परीक्षा हन्2007मे बुद्ध इंटरमिडिएट कालेज कुशीनगर से प्रथम श्रेणी मे पास किया उसके बाद 2009मे लखनऊ केजीएमसी से एमबीबीएस के लिए क्वालीफाई किये तथा सन् 2017 मे उनका चयन एमडी बाल रोग मे हुआ और उन्हे कानपुर जीएसवीएम मेडिकल कालेज एमडी बाल रोग मे गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। वर्तमान मे डॉक्टर नीरज कानपुर जीएसबीएम मेडिकल कालेज से एमडी की पढ़ाई पूरा कर कानपुर मेडिकल कालेज मे सिनियर रेजिडेंट डाक्टर के पद पर तैनात है। उनका चयन एसपीजीआई लखनऊ मे Pediatric Gastroenterologist (PDCC) केसुपरस्पेस्लिस्टी कोर्स व सिनियर रेजिडेंट डाक्टर के पद पर हुआ है जिसमें पूरे भारत मे मात्र 4 सीट ही हैं।पीजीआई मे चयनित होने पर उनके परिवार रिश्तेदार तथा गाव मे खुशी का लहर है लोग घर आकर बधाई डाक्टर नीरज का कहना है कि हमारा लक्ष्य मात्र गरीबो असहायो कीनिशुल्क सेवा करना है। उन्होने इस मुकाम तक पहुचने के अपने कठिन परिपश्रम माता पिता गुरूजनो के साथ जीएसवीएम बालरोग विभाग के अध्यक्ष यशवंत राव को दी । उनका कहना है कि राव के मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही आज हम इस मुकाम तक पहुचे है। उनकी सफलता पर पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ,पूर्व विधायक और उ.प. गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह,विधायक रजनीकान्तमणि त्रिपाठी ,समाजसेवी राजेश प्रताप राव,ऊर्फ बंटी,राणा प्रताप राव,फणीस राव,गूड्डू राव,रजनीकान्तराव मंटू राव,भरत राव आदि ने प्रसन्नता ब्यक्त करते हुए बधाई दी ।
रिपोर्ट - सच्चिदानंद पाण्डेय
Post a Comment