अयोध्याl अयोध्या जनपद में मिलिट्री इंटेलिजेंस और अयोध्या पुलिस के संयुक्त प्रयास में एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। जनपद की क्राइम ब्रांच की टीम ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो खुद को सेना का कैप्टन बताकर लोगों से ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक के पास से आर्मी की वर्दी, स्टार बैज, बेल्ट, नेम प्लेट, नकली मेडल, नकली प्रशंसा चिन्ह, फर्जी सिटी, शर्ट, टोपी, आठ आई कार्ड दो फर्जी मोहर और एक मोबाइल बरामद किया गया है. पुलिस की गिरफ्त में आया सेना का यह फर्जी कैप्टन उन्नाव जनपद का रहने वाला है।
एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि मिलिट्री इंटेलिजेंस की जानकारी पर कैंट थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच ने शहर के हेड पोस्ट ऑफिस के पास से सोनू लाल वर्मा को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया युवक खुद को सेना का कैप्टन बताता है और उन्नाव का रहने वाला है. युवक लखनऊ विश्वविद्यालय में एनसीसी का कैडेट है और वहीं से उसने स्नातक की परीक्षा भी दी है, जिसके बाद में पुणे में एक कपड़े की दुकान में काम करता था. शातिर दिमाग वाले सोनू ने कुछ बड़ा करने की सोची लेकिन उसने तरीका गलत अपनाया.fraud arrested in ayodhyaसेना का फर्जी कैप्टनदेश के कई राज्यों में सेना में नौकरी के नाम पर की लाखों की ठगीसाल 2017 में सोनू लाल वर्मा ने खुद को कैप्टन के रूप में सबके सामने पेश किया. उसके बाद से सेना में नौकरी के इच्छुक युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर इस ने ठगी की घटनाओं को अंजाम देना शुरू किया. इतना ही नहीं उसने अमेठी, आगरा, लखनऊ, देहरादून और नाशिक सहित फैजाबाद में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे भी ऐंठ लिए हैं.बेहद शातिर है पकड़ा गया युवक
पकड़ा गया युवक ने नौकरी के नाम पर हर युवक से 7 लाख लिए थे. इतना ही नहीं पैसा लेने के लिए वह मोबाइल का प्रयोग करता था और जैसे ही खाते में पैसा आ जाए वह उन मोबाइल नंबर को बंद कर देता था. सर्विलॉन्स से बचने के लिए यह युवक ज्यादातर पैसे नकद में ही लेता था, जिसकी वजह से इस युवक ने किस से कितने पैसे लिए इसकी सही जानकारी अभी तक पुलिस को नहीं मिल पाई है.
आलमदार आब्दी,
संवाददाता पी न्यूज़ चैनल.

Post a Comment