Ads (600)


लखनऊ, जी हाँ नाम क्रांति उम्र 19 साल ग्राम भोजीपुरा पोस्ट भोजीपुरा जिला बरेली का है मामला, प्रेमी के साथ 3 महीने पहले भागी थी ये लड़की, घरवालों ने भोजीपुरा थाने में कंप्लेंट भी लिखाई हुई थी, तारीख़ 05/10/2020 की रात 11:00 बजे के लगभग पीड़िता ने अपनी मां को फोन किया और खुद को जलाने की बात बताई.

कमला बाद पुलिस ने भी पीड़िता के घर फोन किया और पीड़िता की हालत से अवगत कराया और लखनऊ सिविल अस्पताल आने को कहा, उक्त लड़की को ग्रामीणों द्वारा बचाया गया और पुलिस को सूचना दी, पीड़िता के घरवालों द्वारा लोगों से मदद की गुहार लगाई गई.

तब प्रकरण मेरे संज्ञान में आया तो मैं संजय सिंह राणा समाज सेवी पूर्व सांसद प्रत्याशी 35 लखनऊ लोकसभा पूर्व विधायक प्रत्याशी 172 उत्तर विधानसभा लखनऊ व संजय द्विवेदी समाजसेवी के साथ सिविल अस्पताल पहुंचे जब तक पीड़िता के घर वाले अस्पताल नहीं पहुंच पाए थे, हमने जाकर पीड़िता के बयान लिए पीड़िता ने बताया कि उसके साथ रेप कर उसके प्रेमी ने किसी दूसरे के हाथ बेच दिया जिसका नाम राणा प्रताप और कौशल (प्रेमी का नाम और खरीदार का नाम)है, दोनों आरोपियों ने मिलकर उसे पेट्रोल डालकर आग लगा दिया.

पुलिस 3 महीने से लगातार उसको को ढूंढ रही उसका प्रेमी सीतापुर जिले का रहने वाला था उसने शाहजहांपुर निवासी के हाथों रोजा मंडी के पास रहने वाले व्यक्ति को उसे बेचा जिसके साथ पीड़िता ने रहने से इंकार किया तब दोनों ने मिलकर उसे जलाकर मारने का प्रयास किया.

कल शाम तक पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट द्वारा दर्ज नहीं किया गया मेरे द्वारा सभी न्यूज़ चैनलों को सूचना दी गई जिलाधिकारी लखनऊ को मैंने फोन पर सूचना दी सीएमओ महोदय से सूचना देकर पीड़िता के इलाज की गुहार लगाई सीतापुर पुलिस पीड़िता के साथ मौजूद सीतापुर पुलिस और अस्पताल प्रशासन का कहना है पीड़िता काफ़ी जल चुकी है उसके बचने के चांसेस काफी कम है,

इन सब के बावजूद लखनऊ का स्थानीय प्रशासन घटना पीड़िता के पास उसके बयान दर्ज करने के लिए उपस्थित नहीं हुए, जो कि लखनऊ व स्थानीय प्रशासन द्वारा बहुत बड़ी लापरवाही को उजागर करता है. 


ब्यूरो रिपोट.....  पी न्यूज़ लखनऊ,

Post a Comment