महसी/बहराइच! प्राथमिक विद्यालय कंजी ग्राम पंचायत -भकलागोपाल पुर ब्लाक -तजवापुर, जिला -बहराइच के प्राथमिक विद्यालय कंजी के मार्ग की दुर्दशा को देखकर अतिशीघ्र विद्यालय के सामने वाली रोड को पक्की रोड और नाली बनवाने का कष्ट करें। कंजी गांव पहुंचा जो कि 100प्रतिशत दलित आबादी वाला पुरवा है। गांव के साथ ही साथ गांव में बने प्राथमिक विद्यालय की स्थिति देखकर मैं दंग रह गया गांव में जाने के लिए मात्र एक खड़ंजा लगा हुआ है जो बसपा सरकार में लगा गया था साथ ही साथ गांव में रहने वाले कई लोगों ने विद्यालय को देखने के लिए कहा जब मैं गांव में बने विद्यालय को देखने गया तो मैं दंग रह गया विद्यालय के गेट के सामने एक गली में लगभग 5-6 फुट का रास्ता था वह भी कीचड़ से भरा हुआ। आज कई दिन से बरसात नहीं हुई है तब इस समय की यह स्थिति है कि कीचड़ भरा हुआ है। जब पानी भरता होगा तब की स्थिति क्या रहती होगी, विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों ने मुझे बताया कि जब पानी बरसता है तब इस गली में और विद्यालय के अंदर करीब 2-3 फीट तक पानी भर जाता है जिसके निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, पानी में हम भीगते हुए विद्यालय जाते हैं विद्यालय की टीचर भी भीगती हुई उसे कीचड़ वाले रस्ते ही आती हैं।
चप्पल जूते भी दल-दल में छूट जाते हैं कई बार तो हम लोग गिर पड़ते हैं पानी में बैग और कपड़े भी भीग जाते हैं। इन सारी समस्याओं को देखकर दिल बहुत दुखी हुआ अतः श्रीमान जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराना चाहता हूं कि अति शीघ्र बच्चों, ग्रामीणों और अध्यापकों की समस्या को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के सामने कीचड़ वाली रोड को बनवाने का कष्ट करें।
विवेक शुक्ला, संवाददाता पी न्यूज़ बहराइच.

Post a Comment