बहराइच/महसी 01अगस्त! बहराइच जनपद के महसी बिधानसभा में बहुजन समाज पार्टी के प्रभारी/प्रत्याशी श्री दिनेश कुमार शुक्ल 'एडवोकेट' जी ने ग्राम सभा बरूवावेहड़ पडित पुरवा सहित ब्लाक महसी के बाढ़ पीड़ित लोगों का नाव द्दारा घर-घर जाकर मुलाकात की हाल चाल जाना, साथ ही साथ उन्होंने बाढ़पीड़ितों के लिए अपने पैसे से एक नई नाव का इन्तजाम भी करवाया! जिससे वहां के स्थानीय लोगों को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र से बाहर निकालने में सहायता मिल सके, बर्तमान भयावह स्तिथ को देखते हुए जिले के अधिकारियों से भी वर्ता की जिससे पीड़ितों को इस विषम परिस्थियों का सामना करने में अति शीघ्र मदद्त मिल सके, मौके पर ही श्री शुक्ल द्वारा पीड़ितों को राहत सामग्री का भी वितरण किया गया!
विवेक कुमार
संवाददाता पी न्यूज़,

Post a Comment