Ads (600)

अमेठी! मामला आज दिनांक 02/07/2020 जनपद अमेठी थाना पीपरपुर पोस्ट सवनगी ग्राम सरैया का है, जहां अपराधियों के हैं हौसले बुलंद हो रहें हैं वहीं दबंगों की गुंडई से परेशान है सारा गांव, आए दिन कट्टा दाग कर दहशत कायम कर रहे हैं दबंग! 

पीड़ित राहुल तिवारी पुत्र धर्मराज तिवारी, राजन तिवारी पुत्र धर्मराज तिवारी व राकेश अपने बाग से आम ले करके वापस घर को लौट रहे थे कि रास्ते में घात लगाकर बैठे राममूर्ति तिवारी, बैकुंठ नारायण, आनंद कुमार व अजीत त्रिपाठी ने योजनाबद्ध तरीके से राहुल तिवारी आदि पर हमला कर दिया जिससे राहुल तिवारी काफी चोटिल हो गए, शोर सुनकर मौके पर देवनारायण पुत्र प्रताप नारायण पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे तभी देवनारायण के ऊपर बैकुंठ नारायण पुत्र राममूर्ति ने कट्टे से फायर कर दिया, जिससे देवनारायण बाल-बाल बचे गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और मौका पाकर अपराधी गण कट्टे से फायर करते व जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकले जिसकी सूचना संबंधित थाने को पीड़ित पक्ष द्वारा दी जा चुकी है, अब देखना यह है कि पुलिस इन अपराधियों पर क्या कार्यवाही करती है, लोगों का कहना है कि अतिशीघ्र अगर ऐसे अपराधियों पर लगाम न लगाई गई तो किसी दिन गंभीर परिणाम हो सकते हैं.

      विवेक शुक्ला 
संवाददाता पी न्यूज़ चैनल,

Post a Comment