लखनऊ- आज दिनाँक 18 जून 2020 दिन बृहपतिवार को आदर्श व्यापारी एसोसिएशन ने आज चीन द्वारा लगातार सीमा पर किए जा रहे घृणित कार्यों/कायराना हरकतों की घोर निंदा की गई, इस मौके पर हमारे शहीद वीर सैनिकों की आत्मा के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई,
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी द्वारा सभी व्यापारी साथियों को चाइना निर्मित सामान की पूर्णतया बहिष्कार करने की शपथ भी दिलाई गई, इसके साथ व्यापारियों से यह भी कहा गया कि ना तो वह चाइना का सामान बेचेंगे और ना ही बेचने देंगे साथ ही ग्राहकों को स्वदेशी सामान लेने/प्रयोग करने के लिए प्रेरित भी करेंगे साथ ही केंद्र सरकार से यह मांग भी की गई कि चीन के साथ सारे करार तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए जाएं, एवं 1126 करोड़ की परियोजना सरकार द्वारा जो चीनी कंपनी को दी गई है उस पर तत्काल रोक लगाई जाय एवं इस पर स्पष्टीकरण भी दिया जाए जिससे देशवासियों को सच्चाई का पता चल सके, अगर सरकार द्वारा ऐसा नहीं किया गया तो व्यापारी समाज इसके विरोध में सड़कों पर उतरने को बाध्य/मजबूर होगा,
इस अवसर पर राजेश सोनी द्वारा यह भी कहा गया कि देश का आठ करोड़ व्यापारी सेना के सम्मान में देश के अंदर रहकर चीनी उत्पादों का विरोध कर चीन की अर्थव्यवस्था में कील ठोकने का कार्य करेगा, इसके बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन भी किया गया, इस मौके पर संगठन के बहुत सारे जिम्मेदार साथी उपस्थित रहे, इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज वर्मा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार, पवन शुक्ला, शिव प्रकाश तिवारी, आशीष बाजपेई, संतोष सोनी, साहेब सिद्दीकी, वकार उल हक, वेद राजवंशी आदि तमाम व्यापारी गण उपस्थित रहे;
निजामुद्दीन हाश्मी,
संवाददाता पी न्यूज़ चैनल लखनऊ,

Post a Comment