मिर्जापुर जिगना लगभग 16.35 बजे थाना जिगना क्षेत्र के ग्राम घोसीपुर में मंजू देवी पत्नी रमेश कुमार बिंद उम्र करीब -35 वर्ष निवासी घोसी पुर थाना जिगना अपने घर के पास खेत में गोबर फेंकने जा रही थी,इसी दौरान लटके घरेलू बिजली के तार के संपर्क में आ जाने से करंट लग जाने के कारण मंजू देवी की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। वही सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जिगना मय हमराह मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजकर दिया जहां आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
मिर्जापुर से क्राइम रिपोर्टर अख्तर हाशमी

Post a Comment