बहराइच। ब्लाक तेजवापुर, न्याय पंचायत नेवादा व
मौजा नेवादा के लालापुरवा गाँव मे सरकार ध्दारा जो किसानो का गेहू क्रय केन्द्र स्थापित किया गया है वहां पर किसानो को लूटा जा रहा है। जब किसान गेहू लेकर पहुचता है तो उससे ₹100 प्रति कुन्तल वहा ठेकेदार का आदमी खर्चे के नाम पर लेता है और एक प्लास्टिक बोरी पर 300 ग्राम गेहू अलग से फ्री मे लेता है। कहता है जो बोरी का वजन होता है उतना हम अलग से लेगे, कई किसानो ने अधिकारियों से शिकायत भी की लेकिन कोई रिजल्ट नही निकल सका।
किसानों द्वारा पैसा न देने पर गेहू वापस कर देने की धमकी भी मिलती है, जबकि सरकार द्वारा तय खर्च मात्र २०₹ ही बताया गया है, इस अतिरिक्त वसूली की वजह से वहां के किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे सरकार द्वारा निर्धारित लागत मूल्य का फायदा किसानों को नहीं मिल पा रहा है, क्रय केंद्रों पर बिचौलिए मजा मार रहे हैं इससे किसानों में काफी रोष व्याप्त है और किसान बहुत परेसान हैै।
विवेक शुक्ला, जिला संवाददाता,
पी न्यूज चैनल बहराइच।

Post a Comment