छत्तीसगढ़। आंध्र प्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में संचालित एक पेपर मिल में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पेपर मिल में जहरीली गैस के संपर्क में आने से वहां काम कर रहे कम से कम सात मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से तीन की हालत गंभीर है। यह जानकारी रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने दी।
रिपोर्ट। निजामुद्दीन हाशमी, पी न्यूज चैनल।

Post a Comment