Ads (600)

लखनऊ। स्पेशल ट्रेन। महाराष्ट्र में फंसे हुए उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूरों के लिए शनिवार सुबह नासिक से लखनऊ के लिए एक विषेश ट्रेन का संचालन किया गया। केंद्रीय रेलवे (सीआर) ने बताया कि 847 मजदूरों को लेकर ट्रेन आज सुबह 10:20 बजे नासिक से रवाना हुई।

केंद्रीय रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया कि सभी को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कराते हुए ट्रेन से रवाना किया गया। इनमें पांच वर्ष से कम उम्र के आठ बच्चे भी शामिल थे। मजदूरों को लेकर रवाना हुई ट्रेन में 17 कोच हैं।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नासिक से भोपाल के लिए दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलनी थीं, लेकिन केंद्रीय रेलवे ने केवल एक का ही संचालन किया। कल रात 300 प्रवासियों को लेकर निकली ट्रेन आज सुबह भोपाल पहुंची।  लखनऊ के लिए निर्धारित ट्रेन को भी शुक्रवार रात ही निकलना था, लेकिन किन्हीं कारणों से इसके संचालन में देरी हो गई और ट्रेन आज सुबह रवाना हुई। यह ट्रेन कल यानी रविवार को लखनऊ पहुंचेगी।

संजय शुक्ला। संपादक, पी न्यू़ज़।

Post a Comment