रिसिया/बहराइच। तहसील सदर अन्तर्गत विकास खण्ड व थाना रिसिया में चिन्हित किये गये हाॅटस्पाट ज़ोन ग्राम लखैय्या जदीद व चमारनपुरवा का जिलाधिकारी शम्भु कुमार व पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन कुमार मिश्र ने निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिकारियों से कोविड-19 के फैलाव को रोकने एवं बचाव व नियंत्रण के दृष्टिगत हाॅटस्पाट की बैरीकेटिंग, शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुरूप सुरक्षात्मक प्रोटोकाल एवं सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से अनुपालन कराये जाने के सम्बन्ध में की गयी तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर राम चन्द्र यादव व पुलिस क्षेत्राधिकारी पयागपुर नरेश सिंह को निर्देश दिया कि हाॅटस्पाट ज़ोन क्षेत्र के सभी रास्तों की बैरीककेटिग करते हुए आवागमन पर कड़ाई के साथ रोक लगायी जाये साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाय कि ज़ोन अन्तर्गत रहने वाले लोगों को आवश्यक सामग्री की आपूर्ति में कोई बाधा न उत्पन्न हो। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. सुरेश सिंह को निर्देश दिया कि ज़ोन अन्तर्गत निवासित सभी परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाय। जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकान्त पाण्डेय को निर्देश दिया गया कि क्षेत्र की साफ-सफाई व सेनेटाइज़ेशन का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जाय।
थाना रिसिया अन्तर्गत ग्राम लखैय्या जदीद व चमारनपुरवा के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट सदर मो.न. 9454416033 को नो.अधि./मजि. व खण्ड विकास अधिकारी रिसिया मो.न. 9454464809 को सहा.नो.अधि./मजि. तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी पयागपुर मो.न. 9454401370 को नो.पुलि.अधि. व प्रभारी निरीक्षक रिसिया मो.न. 9454402985 को सहा.नो.पुलि.अधि. नामित किया गया है।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, कोविड-19 नोडल डाॅ. अतुल श्रीवास्तव, बीडीओ रिसिया रवि शंकर प्रधान, सी.डी.पी.ओ. रिसिया ऐश्वर्या मिश्रा, थानाध्यक्ष पी.पी. पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी जी.डी. यादव, एडीएचईआईओ बृजेश सिंह व डी.टी.एम. डाॅ. पियूष सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट। विवेक शुक्ला, जिला संवाददाता पी न्यूज चैनल बहराइच।

Post a Comment