Ads (600)

नानपारा/बहराइच। जिले के नानपारा थाने की पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी के साथ बलात्कार कर उसकी अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रवीन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि अनिल कुमार पुत्र घनश्याम सिंह निवासी मोहल्ला कायस्थ टोला कस्बा नानपारा के विरुद्ध पीड़िता के साथ मारपीट करते हुए बलात्कार करने, पीडिता की अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने का अभियोग भादवि की धारा 376/32/506, 3/4 पाक्सो एक्ट व 66ए आईटी एक्ट के तहत दर्ज कराया गया था। विवेचक निरीक्षक (अपराध) संजय कुमार गुप्ता ने आरक्षी महेन्द्र सिंह, नेत्रपाल यादव, उपेन्द्र राय व नीरज सिंह के सहयोग से उसे कल देर रात गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय रवाना किया गया।

रिपोर्ट। बिबेक शुक्ला, जिला संवाददाता पी न्यूज़ चैनल बहराइच।

Post a Comment