लाक डाउन सबके लिए है चाहे नेता ही क्यों न हों - देवरिया पुलिस
देवरिया
देवरिया जिले के हनुमान मंदिर चौराहे पर उप निरीक्षक सरोजनी वर्मा अपने साथ महिला कांस्टेबल ललिता व कविता, पुरुष दीवान शंभू नाथ यादव व कांस्टेबल अमरनाथ यादव के साथ लॉक डाउन का पालन कराने के लिए बिना वजह आने जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग कर रहीं थीं,तभी एक स्कॉर्पियो गाड़ी में कई लोग सवार दिखाई दिए जिसे रोकने पर अंदर सवार लोगों ने विधायक के होने की बात कह कर हटने को कहा,
उप निरीक्षक सरोजनी वर्मा ने सबको लॉक डाउन का हवाला देते हुए गाड़ी का कागजात मांगी,तब पता चला कि अंदर पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव अपने साथ 4 लोगों को लेकर कहीं जा रहे हैं व किसी ने मास्क नहीं पहना है,ड्राइवर के पास लाइसेंस व अन्य कागजात न होने पर गाड़ी का 4000 रूपये का चालान कर दीं !
- गोविन्द प्रताप मौर्य (देवरिया) 7007786046




Post a Comment